[aioseo_breadcrumbs]

लालकुआं: विधायक मोहन बिष्ट के करीबी सहयोगी सोनू पांडे का हुवा आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Share Now

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के करीबी सहयोगी और बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर निवासी सोनू पांडे (30) का बुधवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूत्रों के मुताबिक विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

सोनू पांडे पिछले करीब 15 वर्षों से विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। क्षेत्रीय विकास कार्यों, सामाजिक कार्यक्रमों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती थी। क्षेत्र के लोग उन्हें एक सक्रिय, मिलनसार और जनहित के लिए समर्पित युवा के रूप में जानते थे।

उनके असामयिक निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय स्तर पर शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score