Home » उत्तराखंड » ऋषिकेश में गंगा स्नान करते समय दिल्ली का दंपती बहा, तलाश जारी

ऋषिकेश में गंगा स्नान करते समय दिल्ली का दंपती बहा, तलाश जारी

Share Now

ऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश स्थित श्मशान घाट के समीप दिल्ली निवासी दंपती गंगा में स्नान करने के दौरान बह गए। एसडीआरएफ के डीप डाइवर ने दंपती की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं, रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दिल्ली के कुल तीन पर्यटक बहे हैं।

एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे एसडीआरएफ को कंट्रोल रूम ऋषिकेश के माध्यम से सूचना मिली कि थाना चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश स्थित श्मशान घाट के समीप गंगा नदी में दो व्यक्ति बह गए हैं।

एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और डीप डाइवर टीम ने आस-पास के क्षेत्र में सर्चिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि डूबने वाले दोनों व्यक्ति पति-पत्नी हैं, जो दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों अपने अन्य मित्रों के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे।

घूमने के दौरान वे चन्द्रेश्वर नगर श्मशान घाट क्षेत्र की ओर चले गए और गंगा में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान नदी की गहराई एवं तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों पति-पत्नी नदी में डूब गए।

बताया कि दोनों को डूबता देख एक अन्य साथी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी तेज बहाव की चपेट में आने लगा, जिस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया।

बताया कि डूबने वाले व्यक्तियों की पहचान मनीष आर्य (30) पुत्र कुंदन आर्य व जानकी (28) पत्नी मनीष निवासी जय विहार, नगली, उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score