Home » उत्तराखंड » नई कार बनी मौत की सवारी नानकमत्ता हादसे में शिक्षक संजय पांडे समेत दो की मौत

नई कार बनी मौत की सवारी नानकमत्ता हादसे में शिक्षक संजय पांडे समेत दो की मौत

Share Now

Uttarakhand News: नानकमत्ता में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और कार की भिड़ंत में चंपावत निवासी शिक्षक संजय पांडे की मौत हो गई। हादसे में फॉर्च्यूनर सवार एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई।

उधमसिंह नगर:  Nanakmatta में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक संजय पांडे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार माडली, बीते मंगलवार को चंपावत निवासी 41 वर्षीय शिक्षक संजय पांडे पुत्र भुवन पांडे अपने साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए Haldwani गए थे। बताया जा रहा है कि नई कार खरीदने के बाद दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में Nanakmatta के पास उनकी कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार Toyota Fortuner से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शिक्षक संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी बाल-बाल बच गए। हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर से आ रही तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर में सवार एक व्यक्ति की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Khatima भेज दिया है, जहां दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक शिक्षक संजय पांडे चम्पावत जिले के जीआईसी बालातड़ी में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वे अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों, माता-पिता और दादी को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षक होने के साथ ही संजय पांडे भजन गायकी के लिए भी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score