Home » उत्तराखंड » यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

Share Now

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद सीएम योगी का अपने पैतृक गांव पंचूर जाने का कार्यक्रम है। पंचूर में हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। समापन कार्यक्रम शुक्रवार को है। योगी आदित्यनाथ शनिवार को वापस लौटेंगे।

हरि विष्णु पंचदेव मंदिर की स्थापना

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर में हरि विष्णु पंचदेव मंदिर की स्थापना की गई है। मंदिर परिसर में चार से आठ मई तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है। इस समारोह में का कल शुक्रवार को समापन होगा।

संभावना है कि आज शाम उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। बता दें कि योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव पंचूर उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके गांव और क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक बढ़ी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score