Home » उत्तराखंड » परिवहन मंत्री का एक्शन, UTC की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

परिवहन मंत्री का एक्शन, UTC की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

Share Now

आज माननीय परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के कुल्हान, सहस्त्रधारा स्थित मुख्यालय का औपचारिक दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं तथा परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया।

दौरे के दौरान माननीय मंत्री  ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई:

बस अड्डों की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा एवं नए प्रस्तावों का अनुश्रवण

बस सेवाओं की समयबद्धता एवं दक्षता में सुधार

यात्रियों की सुविधा हेतु आधुनिक तकनीकों का उपयोग

इलेक्ट्रिक एवं पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा

ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत करना

कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं कार्य परिस्थितियों में सुधार

मंत्री  ने निर्देश दिए कि यात्री संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन निगम राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

दौरे के अंत में मंत्री ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक में परिवहन निगम की एम डी रीना जोशी, वित्त नियंत्रक आनंद सिंह, महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह, महाप्रबंधक (कार्मिक) पवन मेहरा सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score