Home » शिक्षा » अब एक क्लिक में छुट्टी: उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन लीव सिस्टम लागू

अब एक क्लिक में छुट्टी: उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन लीव सिस्टम लागू

Share Now

उत्तराखंड सरकार शिक्षकों के लिए ऑनलाइन अवकाश प्रणाली लागू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत शिक्षक अब घर बैठे छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे और एक क्लिक में उनकी छुट्टी मंजूर हो जाएगी।

देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षकों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब उन्हें छुट्टी लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि सरकार ऑनलाइन अवकाश प्रणाली लागू करने जा रही है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि नई डिजिटल व्यवस्था के तहत शिक्षक एक क्लिक में अपनी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे। अवकाश स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया भी ऑनलाइन और समयबद्ध होगी। यह नई सुविधा विद्या समीक्षा केंद्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर “ऑनलाइन लीव मैनेजमेंट मॉड्यूल” के रूप में जोड़ी जाएगी। इससे शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को कहीं से भी आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य इस प्रणाली के जरिए शिक्षा विभाग में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। ऑनलाइन रिकॉर्ड सुरक्षित और व्यवस्थित रहेंगे, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की प्रशासनिक समस्या नहीं होगी।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि विभाग के अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन किया जाएगा। इससे पूरा शिक्षा विभाग ई-गवर्नेंस आधारित प्रणाली की ओर बढ़ेगा। यह पहल उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। डिजिटल सिस्टम लागू होने से शिक्षकों का समय बचेगा और कामकाज अधिक आसान और पारदर्शी बनेगा।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score