Home » अपराध » स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई

Share Now

स्पा संचालक का पुलिस अधिनियम में चालान कर स्पा सेंटर को कराया बंद

बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में कार्य कर रही 05 महिलाओं के विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही

अपने मकान में बिना सत्यापन के उक्त महिलाओं को किराये पर रखने वाले भवन स्वामी के विरूद्ध भी पुलिस एक्ट में की कार्यवाही

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होटल /ढावा/स्पा सेंटरों/ फड/फेरी/अपार्टमेंट आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य रुप से सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में संपूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत आज दिनांक 02/05/2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में संचालित हालीवुड स्पा सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में 05 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई मिली, जिस पर सभी महिलाओं के विरूद्ध 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई तथा बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालिका का धारा 83 पुलिस अधि0 में चालान कर स्पा सेंटरों को बन्द कराया गया। इसके अतिरिक्त उक्त महिलाओ को बिना सत्यापन के अपने मकान मे किराये पर रखने वाले भवन स्वामी के विरूद्ध भी 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score