Home » उत्तराखंड » रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप से 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप से 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Share Now

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. 15 वर्षीय किशोरी घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है. जानकारी के अनुसार, जगतपुरा आवास विकास निवासी जगतार पुत्र रामलाल ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर अपनी 15 वर्षीय पुत्री सुमन के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. जगतार के अनुसार, उनकी पुत्री सुमन 23 अप्रैल को दोपहर को घर से यह कहकर निकली थी कि वह किसी जरूरी काम से बाहर जा रही है. काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी.

शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि वह किसी परिचित के यहां गई होगी, लेकिन देर रात तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार की चिंता बढ़ गई. परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की. साथ ही संभावित स्थानों पर उसकी तलाश भी की, लेकिन कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस की शरण ली. बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. तहरीर में दी गई जानकारी के अनुसार, लापता लड़की सुमन की उम्र लगभग 15 वर्ष है, कद करीब 5 फीट, रंग गेहुआं और शरीर सामान्य है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रांजिट कैंप कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया तहरीर मिलते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है. आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है. इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. जिससे लड़की की आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके.इसके साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score