Home » अपराध » रुद्रपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग, युवक घायल

रुद्रपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग, युवक घायल

Share Now

उत्तराखंड में एक बार फिर दिनदहाड़े घर में घुसकर फायरिंग की घटना सामने आ रही है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में शुक्रवार 24 अप्रैल को एक दर्जन से अधिक हमलावर घर में घुस गए। जिसके बाद हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में एक युवक को गोली लग गई। जो गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तराखंड में दिनदहाड़े घर में घुसकर दर्जनों हमलावरों ने की फायरिंग

दरअसल ये पूरा मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना इलाके का है। यहां दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। यहां वार्ड नंबर सात में रह रहे भूरे लाल के घर में एक दम से एक दर्जन से भी ज्यादा लोग घुस गए। जिसके बाद वो परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने फायरिंग तक शुरू कर दी। जिसमें 22 साल के राजेश कुमार को गोली लग गई। गोली के छर्रे शरीर में लगने से वो लहूलुहान हो गया।

फायरिंग में युवक को लगी गोली

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित के बड़े भाई अजय कुमार ने बताया कि दो दिन पहले उनके छोटे भाई का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था।

आपसी विवाद बना हमले की वजह

इसी के चलते आरोपी ने घर में घुसकर पहले मारपीट की और उसके बाद फायरिंग की। परिवार वालों की माने तो महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने बदसलूकी की। साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस अधिकारियों की माने तो ये मामला आपसी विवाद से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने बताया जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score