Home » उत्तराखंड » पौड़ी की मानसी रतूड़ी बनीं लेफ्टिनेंट, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

पौड़ी की मानसी रतूड़ी बनीं लेफ्टिनेंट, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

Share Now

पौड़ी गढ़वाल : पाबौ विकासखंड के ग्राम नाई की बेटी मानसी रतूड़ी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

सीमित संसाधनों और पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में पली-बढ़ी मानसी ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता आज क्षेत्र की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।

मानसी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पैठाणी के श्री गुरु रामराय स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण लेकर कठिन चयन प्रक्रिया को पार किया और भारतीय सेना में अधिकारी बनीं।

मानसी के पिता राजेश रतूड़ी…जो पेशे से शिक्षक हैं  उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होनहार और अनुशासित रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

मानसी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी मानसी को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है।

मानसी रतूड़ी की यह उपलब्धि न केवल एक व्यक्तिगत सफलता है…बल्कि यह पहाड़ की बेटियों के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा का प्रतीक बन गई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score