Home » खेल » उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू, 10 मई आखिरी तारीख

उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6 के लिए आवेदन शुरू, 10 मई आखिरी तारीख

Share Now

देहरादून : देहरादून से खेल और शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है…उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

राज्य के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए यह एक सुनहरा मौका है…जहां उन्हें कम उम्र से ही प्रोफेशनल खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 10 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून सहित प्रदेश के अन्य स्पोर्ट्स कॉलेजों में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, तैराकी समेत कई खेलों की ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं पिथौरागढ़ और चंपावत के स्पोर्ट्स कॉलेजों में भी विशेष खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं।

आवेदन के लिए छात्रों की उम्र 11 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उत्तराखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता, खेल कौशल और प्रतिभा के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि चयनित छात्रों को आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी कोच के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

जो बच्चे खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score