Home » उत्तराखंड » केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई

केदारनाथ में ड्रोन पर सख्त बैन: कपाट खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, नियम तोड़े तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई

Share Now

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित, सुरक्षा व हेली सेवाओं के सुचारु संचालन हेतु प्रशासन सख्त आज 22 अप्रैल 2026 को प्रातः श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने हैं। इस अवसर पर धाम क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं हेली सेवाओं के सुरक्षित व निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए धाम क्षेत्र को ड्रोन हेतु नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में बिना प्रशासन की पूर्व अनुमति (NOC) के ड्रोन उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के ड्रोन का उपयोग करता हुआ पाया जाता है, तो संबंधित ड्रोन को तत्काल जब्त किया जाएगा तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जुर्माना सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।आज भी धाम क्षेत्र एवं मंदिर परिसर के समीप बिना अनुमति के उड़ाए जा रहे 2 ड्रोन को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है, जो कि नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला है।प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा बिना अनुमति ड्रोन संचालन से परहेज करें, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score