Home » उत्तराखंड » PM मोदी के देहरादून दौरे से पहले हाई अलर्ट: शहर को 54 सेक्टर में बांटकर कड़ी सुरक्षा

PM मोदी के देहरादून दौरे से पहले हाई अलर्ट: शहर को 54 सेक्टर में बांटकर कड़ी सुरक्षा

Share Now

देहरादून। 14 अप्रैल को देहरादून पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम व कार्यक्रम के दौरान होने वाले रोड शो और जनसभा को देखते हुए सुरक्षा में नियुक्त किए गए सभी पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई।

रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डा. वी मुरुगेशन व अन्य उच्चाधिकारियों ने ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम के लिए किए गए सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया।

ब्रीफिंग में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल रेंज राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था सुनील मीणा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए।

कहा कि वह अपनी ड्यूटी के संबंध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर ले तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चेक कर लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक करते हुए उन्हें ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ कर लें। इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हों।

वीवीआईपी कार्यक्रम में होने वाले रोड शो के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों व वीवीआईपी रूट पर बनने वाली मानव श्रंखला को देखते हुए कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित कर लें।

चेकिंग व फ्रिक्सिंग करने के उपरांत ही उन्हें कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अनुमति दी जाए। रूट व उसके आसपास के क्षेत्रों में सदिंग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए चेकिंंग अभियान चलाएं।

कार्यक्रम स्थल को सुपर जोन व सेक्टर में किया विभाजित

ब्रीफिंग के दौरान एडीजी डा. वी मुरुगेशन ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल को 02 सुपर जोन, 06 जोन 12 सेक्टर तथा 54 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score