Home » उत्तराखंड » PM मोदी उत्तराखंड दौरा: 14 अप्रैल को बिना टोल दौड़ेंगी गाड़ियां

PM मोदी उत्तराखंड दौरा: 14 अप्रैल को बिना टोल दौड़ेंगी गाड़ियां

Share Now

देहरादून:

 14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के देहरादून दौरे पर होने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन एक्शन में नजर आ रहा है.

देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण और देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढ़ी कैंट परिसर में आयोजित पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगो के आने की संभावना है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन देहरादून चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने में जुटा है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों शहर तथा आसपास जाम की स्थिति न बने इसके लिए जिलाधिकारी ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को 14 अप्रैल को प्रातः 5 बजे से सांय 8 बजे तक खुला रखने के आदेश दिए है. जिसके लिए इस दौरान किसी भी निजी कमर्शियल व अन्य वाहनों का टोल टैक्स नही काटा जाएगा. मंगलवार सुबह 5 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक टोल प्लाजा से वाहनों का नि:शुल्क आवागमन रहेगा.जिला प्रशासन द्वारा टोल प्लाजा को नि:शुल्क रखने के आदेश दिए हैं.

प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सीमावर्ती व पर्वतीय जनपदों से बसे एवं निजी वाहनों के अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचने की संभावना है. जिसके चलते टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न बने तथा शहर को जाममुक्त रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये जाने को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने बड़ा फैसला किया है.

उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुबह 5 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक टोल प्लाजा को नि:शुल्क रूप से खुला रखने के आदेश दिए हैं. इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का कोई टोल नहीं वसूला जाएगा.

पीएम मोदी का कार्यक्रम: पीएम मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. साथ ही पीएम मोदी उत्तराखंड की हजारों करोड़ रुपए की तमाम परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे. इनमें 1000 मेगावाट क्षमता वाले टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट शामिल है. इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.पीएम मोदी डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score