Home » उत्तराखंड » खनन के दौरान खतरा: अचानक बढ़ा जलस्तर, अलकनंदा में फंसा डंपर, SDRF ने किया रेस्क्यू

खनन के दौरान खतरा: अचानक बढ़ा जलस्तर, अलकनंदा में फंसा डंपर, SDRF ने किया रेस्क्यू

Share Now

श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। श्रीयंत्र टापू के समीप अलकनंदा नदी में शुक्रवार को खनन कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।

नदी में उतरा एक डंपर अचानक तेज बहाव में फंस गया, जिससे उसमें सवार दो युवक (चालक और हेल्पर) बीच धारा में ही फंसकर जान जोखिम में डाल बैठे।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डंपर खनन सामग्री लेने के लिए नदी में उतरा था। इसी दौरान जीवीके जल विद्युत परियोजना की ओर से अचानक पानी छोड़े जाने से अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

अचानक बढ़े बहाव के कारण डंपर नदी के बीचोंबीच फंस गया और उसमें सवार दोनों युवक बाहर निकलने में असमर्थ हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रशासन ने नदी में खनन कार्य के दौरान सतर्कता बरतने और जलस्तर की जानकारी लेकर ही नदी में उतरने की अपील की है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score