Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने लौटाए ₹37 लाख के 200 मोबाइल, लोगों के चेहरे खिले

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने लौटाए ₹37 लाख के 200 मोबाइल, लोगों के चेहरे खिले

Share Now

जब हम किसी परेशानी में होते हैं या किसी अपराधी का निशाना बनते हैं, तो सबसे पहले पुलिस ही याद आती है. दरअसल, पुलिस सिर्फ अपराध ही नहीं रोकती है, बल्कि आम जनता के चेहरे पर खुशियां भी लाती हैं. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला haldwani में, पुलिस ने आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है।

दरअसल,नैनीताल पुलिस की विभिन्न टीम ने कड़ी मेहनत मशक्कत के चलते लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी.सी के नेतृत्व में पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों से गुम हुए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए हैं. खोए और चोरी हुए 37.48 लाख के 200 फोन पुलिस ने रिकवर किये हैं। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशियों से खिल उठे।

नैनीताल पुलिस ने शानदार वर्कआउट करते हुए जनवरी से मार्च 2026 के बीच गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 37,48,000 रुपये है।

मोबाइल फोन की गुमशुदगी की शिकायतें नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुई थीं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह अभियान डॉ. जगदीश चन्द्र और मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, तथा अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। मीनू गौतम के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने IMEI ट्रैकिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड सहित विभिन्न राज्यों से मोबाइल बरामद किए।

बरामद मोबाइलों का विवरण

  • iPhone – 07
  • Samsung – 31
  • Oppo – 36
  • OnePlus – 13
  • Realme – 14
  • Vivo – 45
  • Motorola – 08
  • Infinix – 10
  • Redmi – 22
  • Poco – 05
  • Lava – 02
  • iQOO – 02
  • Tecno – 03
  • Xiaomi – 01
  • Itel – 01

कुल मोबाइल – 200 | अनुमानित मूल्य: ₹37,48,000

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी ने मोबाइल रिकवरी टीम को ₹1,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score