Home » उत्तराखंड » प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM ने लिया जायजा

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM ने लिया जायजा

Share Now

देहरादून: 

प्रस्तावित दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने शनिवार को आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड तक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग पर सभी आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत, पैचवर्क, दीवारों के रंगरोगन और चौराहों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे फैले मलबे की सफाई और क्षतिग्रस्त होर्डिंग्स को दुरुस्त करने को कहा।

सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीएम ने पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।

इसके बाद जिलाधिकारी ने गढ़ीकैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मुख्य पंडाल, आमजन के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, जलपान और मोबाइल शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओपी सिंह और एनएचएआई की प्रबंधक शालू चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score