Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: धामी अब ‘धुरंधर’, भारत की बात दुनिया सुन रही

हल्द्वानी में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: धामी अब ‘धुरंधर’, भारत की बात दुनिया सुन रही

Share Now

हल्द्वानी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोग सौम्य होते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर स्वभाव में अटलता भी दिखती है। कहा धामी साधारण धामी नहीं, धाकड़ धामी हैं। अब धाकड़ नहीं बल्कि धुरंधर धामी कहना चाहिए। पूरी दुनिया संकट से गुजर रही है, यह भारत के साथ पूरे विश्व के लिए चिंतनीय है।

युद्ध का समाधान बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा। आज पूरी दुनिया भारत की बात कान खोलकर सुनती है। दुनिया का कोई भी देश इस वैश्विक संकट से नहीं बच सकता है, हो सकता है भारत में भी ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में प्रभाव दिखे। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व की वजह से गंभीर प्रभाव भारत में अभी नहीं दिख रहा है।

चार साल में चौका मार हैं धामी 

धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल अभूतपूर्व है। धामी चार साल में चौका मार हैं, लेकिन छह वर्षों में छक्का भी मारेंगे। धामी सरकार ने चार वर्ष और भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे किए हैं। उत्तराखंड बनने के बाद संसाधनों और धन का अभाव होने की बात होती थी, लेकिन इन वर्षों में करिश्माई तरीके से विकास हुआ है।

उत्तराखंड देवभूमि और तपोभूमि होने के साथ ही वीर भूमि भी है। उत्तराखंड सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण काम किया है।

उत्तराखंड के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चारधाम आल वैदर रोड महत्वपूर्ण होगी। सुगम और सुरक्षित यात्रा होगी, इससे उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उत्तराखंड की धरती नारीशक्ति की पावन भूमि भी है। यूसीसी लागू करना साहसिक और सूझबूझ वाला निर्णय रहा। भाजपा देश बनाने और समाज बनाने के लिए राजनीति करती है, यही अन्य पार्टियों और भाजपा में अंतर है। अवैध घुसपैठ करने वालों के लिए उत्तराखंड में को स्थान नहीं है। 10 हजार अवैध कब्जों को हटाने का काम किया है, यह अन्य किसी राज्य के लिए संभव नहीं था।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कुमाऊं के विकास का प्रभाव पूरे उत्तराखंड पर पड़ेगा। जमरानी योजना को हल्द्वानी और तराई क्षेत्र के लिए जरूरी थी, उसे भाजपा सरकार में गति मिली है। कांग्रेस की सरकार घोटाले पर पर्दे डालती थी, लेकिन धामी सरकार ने सीधा संदेश दिया है कि धपले करने वाले या भ्रष्टाचार करने वालों की जगह जेल में है।

सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी, पहाड़ और देश के काम आना चाहिए। उत्तराखंड में दो तिहाई बहुमत से फिर भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस चुनाव हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, अब एसआइआर पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score