Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी में आफत की बारिश: स्कूल की दीवार गिरी, मलबे में दबे 8 लोग

हल्द्वानी में आफत की बारिश: स्कूल की दीवार गिरी, मलबे में दबे 8 लोग

Share Now

हल्द्वानी में रविवार रात बारिश और तेज हवाओं का केहर देखने को मिला। आंधी-तूफ़ान के कारण बीती रात सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। इस दौरान मौके पर मौजूद आठ लोग मलबे में दब गए। आनन-फानन में सभी लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप

बता दें बीती रात तेज हवाओं के चलने से लोग दहशत में आ गए। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली की लाइनें टूट गई, जिससे रात से ही नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अलावा कई घरों की टिन की छतें तक उड़ गई।

16 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 16 मार्च यानी आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने, तूफान आने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आएगा

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score