Home » उत्तराखंड » लालकुआं PHC में महिला डॉक्टर नहीं, इलाज को आईं मरीजों को लौटना पड़ा

लालकुआं PHC में महिला डॉक्टर नहीं, इलाज को आईं मरीजों को लौटना पड़ा

Share Now

लालकुआं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं की प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत दो चिकित्सकों को हल्दूचौड़ एवं मोटाहल्दू अटैच कर देने के चलते आज पीएचसी लालकुआं से भारी संख्या में महिला रोगियों को वापस लौटना पड़ा।

खंड चिकित्साधिकारी हल्द्वानी डॉ हरीश पांडे के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रेमलता को मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू से अटैच कर दिया है, साथ ही यहां तैनात डॉ अजय दीक्षित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ से संबद्ध किया है, सीएमओ नैनीताल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू से डॉ सिद्धार्थ को लालकुआं भेजा गया है।

इधर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में कोई भी महिला चिकित्साधिकारी नहीं होने के चलते महिला रोगियों को वापस लौटना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि लालकुआं में पिछले कुछ समय से महिला चिकित्साधिकारी की नियमित नियुक्ति होने के चलते यहां प्रसव के कार्य तथा महिला चिकित्सक होने से भारी संख्या में शहर एवं आसपास के क्षेत्र से महिलाओं की भारी ओपीडी होती है। मोटाहल्दू और हल्दूचौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद आज भी लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी इन अस्पतालों से दुगनी है। ऐसे में लालकुआं से महिला चिकित्सक समेत अन्य चिकित्सकों को सम्बद्ध कर देना नगर के की स्वास्थ्य प्रणाली को अव्यवस्थित करना होगा।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score