Home » उत्तराखंड » हरिद्वार में अमित शाह की बड़ी रैली: 2000 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र, 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

हरिद्वार में अमित शाह की बड़ी रैली: 2000 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र, 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

Share Now

हरिद्वार। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शनिवार को हरिद्वार पहुंचे हैं। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। कार्यक्रम में 2000 पुलिस आरक्षीयों  को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान अमित शाह ने सीएए के तहत पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र दिये। इसके बाद उन्होंने 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

दुनिया की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा भारत: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में एक भारत और श्रेष्ट भारत की ओर बढ़ रहा है। सशक्त भारत का संकल्प पूरा हो रहा है।भारत आज पूरी दुनिया की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और उपलब्धियों को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि राज्य सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया गया।

जनसभा स्थल पर खचाखच भीड़ है। शहर के एंट्री प्वॉइंट पर लोगों की भीड़ है। वहीं जनसभा स्थल पर जोरदार नारेबाजी भी हो रही है। अमित शाह की एक झलक पाने के लिए लोग उत्सुक दिख रहे हैं।
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री की रैली को लेकर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ाती जा रही है। जगह जगह से वाहनों के जरिए लोग पहुंच रहे हैं। बसों का काफीला आ रहा है।
उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। वह यहां से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे और प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

सभा के बाद चार वर्षों के विकास कार्यों को दर्शाती राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सरकार की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। अमित शाह की हरिद्वार में संतों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। इस दौरे को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल माना जा रहा है।

 कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी घर के अंदर नजर बंद
रुड़की। हरिद्वार में गृहमंत्री अमित शाह की रैली में काले झंडे दिखाने के लिए रवाना होने से पहले ही कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और उनके समर्थकों को सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने उनके घर के अंदर ही नजर बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि कांग्रेसियों को देर शाम तक नजर बंद रखा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी जताया

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score