Home » उत्तराखंड » बेंगलुरु में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, होली से पहले गांव में छाया मातम

बेंगलुरु में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, होली से पहले गांव में छाया मातम

Share Now

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के गंगापुर कबड़वाल निवासी व्यवसाई ललित धपोला के पुत्र अनुभव धपोला उम्र 23 वर्ष जो कि बेंगलुरु में किसी कंपनी में सेवारत था का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया, मृतक युवक के पिता का कहना है कि हृदय गति रुकने से उसका निधन हो गया, उसका शव बेंगलुरु से आज उनके घर लाया गया, जिसके बाद चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया है। मृतक अभिनव ललित धपोला का छोटा पुत्र है, उसकी मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, तथा युवक की मौत की खबर से पूरे गांव में होली पर्व पूरी तरह फीका पड़ गया।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score