Home » उत्तराखंड » देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस

देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस

Share Now

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसमें मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
 
पुलिस को दी गई शिकायत में सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी अपर बाजार, जनपद रुद्रप्रयाग ने बताया कि उनकी बहन कैहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर कैहकशा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
 
बीते 3 और 4 मार्च की रात कैहकशा आलम को उसके ससुराल वाले इंद्रेश हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत अवस्था में लाया गया। मृतका के भाई का आरोप है कि पति शहवाज आलम और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी है।
 
पुलिस ने प्राप्त प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतका का पंचायतनामा भरा गया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया डॉक्टरों के पैनल की ओर से कराई गई है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score