Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी में होली पर सख्ती: SSP मंजुनाथ का हुड़दंगियों को कड़ा संदेश

हल्द्वानी में होली पर सख्ती: SSP मंजुनाथ का हुड़दंगियों को कड़ा संदेश

Share Now

हल्द्वानी: आगामी होली के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर नैनीताल पुलिस इस बार बेहद सख्त नजर आ रही है। हल्द्वानी कोतवाली में एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ होली को लेकर बैठक करते हुए निर्देश दिए हैं कि जनपद में होली के पर्व के दौरान किसी भी तरह से कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखेंगे।

एसएसपी ने बताया होलिका दहन का कार्यक्रम पूर्व की तरह निर्धारित समय और स्थान पर ही किया जाएगा। इसमें कोई बदलाव नहीं है, जानबूझकर किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली के दौरान अक्सर हुड़दंगबाजी, टशनबाजी और आपसी रंजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी से शांतिपूर्वक होली के पर्व को मनाने के अपील एससी नैनीताल द्वारा की गई है, उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं की होली के दौरान मारपीट लड़ाई झगड़ा और हुड़दंग करने वालों को तत्काल हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करें।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score