Home » उत्तराखंड » नैनीताल के होटल में कोटद्वार के युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल के होटल में कोटद्वार के युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Share Now

नैनीताल। कोटद्वार से महिला मित्र के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे युवक की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को बुलाकर पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला किसी दवाई के ओवरडोज के बाद हृदयघात का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सतपुली कोटद्वार निवासी 20 वर्षीय सुमित सिंह कोटद्वार निवासी ही अपनी महिला मित्र सरिता के साथ घूमने के लिए नैनीताल आया हुआ था। शनिवार को नैनीताल पहुंच दोनों ने हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया। देर रात अचानक सुमित की तबीयत बिगड़ गई।

सरिता ने होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी। होटल कर्मी तत्काल सुमित को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के स्वजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मृतक और युवती के स्वजन नैनीताल पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस पंचनामे और युवती से पूछताछ में जुटी हुई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score