Home » उत्तराखंड » ब्रेकिंग: हल्द्वानी ठंडी सड़क हादसे के बाद पुलिस एक्शन में, SSP ने घायल डॉक्टर से की मुलाकात

ब्रेकिंग: हल्द्वानी ठंडी सड़क हादसे के बाद पुलिस एक्शन में, SSP ने घायल डॉक्टर से की मुलाकात

Share Now

हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल, बीती सायं ठंडी सड़क पर हुई दुर्घटना में घायल कृष्णा हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ. हरभजन सिंह की कुशलक्षेम जानने हल्द्वानी स्थित अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उपचाररत चिकित्सकों से स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी ली तथा परिजनों को हर संभव पुलिस सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार बाइक चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।

घटना के बाद एसएसपी ने प्रशासन, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ ठंडी सड़क का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल, अस्पताल सहित संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए मौके पर मार्किंग कराई और संबंधित विभागों को शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score