Home » उत्तराखंड » देहरादून: आधी रात जारी हुआ ट्रांसफर ऑर्डर, कई DSP और उपनिरीक्षक इधर-उधर

देहरादून: आधी रात जारी हुआ ट्रांसफर ऑर्डर, कई DSP और उपनिरीक्षक इधर-उधर

Share Now

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सोमवार को पुलिस उपाधीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत कई सर्किलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जबकि अनेक थानों और पुलिस इकाइयों की जिम्मेदारी भी बदली गई है।

आदेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन थाना प्रेमनगर, थाना सेलाकुई, गोपनीय शाखा, एलआईयू व पीएसी रहेंगे। वहीं अगली व्यवस्था होने तक क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर को विकासनगर सर्किल के राजकाज का भी पर्यवेक्षण सौंपा गया है।

पुलिस उपाधीक्षक रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला बनाया गया है। उनके अंतर्गत कोतवाली डोईवाला, थाना रायपुर, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीसीएम हेल्प लाइन, होमिसाइड सेल, महिला हेल्प लाइन, महिला सुरक्षा हेल्प लाइन 1090 समेत अन्य शामिल किए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक स्वनिल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर, पुलिस उपाधीक्षक नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश और पुलिस उपाधीक्षक जगदीश चंद्र पंत को क्षेत्राधिकारी यातायात नियुक्त किया गया है।
क्षेत्राधिकारी यातायात के अधीन यातायात, प्रधान लिपिक, भवन, ऑडिट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, ऑपरेशन स्माइल, ट्रैक मिसिंग चाइल्ड, हाईकोर्ट/सम्मन सेल, लोक सूचना व सीसीओआर/डीसीआरओ रहेंगे।
इसके अलावा जनपद में 12 उप निरीक्षकों के भी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें उप निरीक्षक कमल सिंह रावत, विकसित पंवार, कुलदीप शाह, दुर्गेश कोठियाल, अजय प्रकाश भट्ट, देवेंद्र पंवार सहित अन्य अधिकारियों को विभिन्न कोतवालियों, थानों व चौकी प्रभारियों के पद पर नई तैनाती दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करें।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score