Home » उत्तराखंड » कोर्ट संचालन नियमित रूप से नहीं होने पर एसडीएम कोर्ट में पार्षद संग धरने में बैठे हल्द्वानी विधायक

कोर्ट संचालन नियमित रूप से नहीं होने पर एसडीएम कोर्ट में पार्षद संग धरने में बैठे हल्द्वानी विधायक

Share Now

हल्द्वानी। एसडीएम कोर्ट में लंबे समय से न्यायिक कार्य ठप रहने के खिलाफ विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद रवि जोशी सोमवार को कोर्ट परिसर में ने धरने पर बैठ गए।

धरने पर बैठे विधायक सुमित ने बताया कि एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह के ट्रांसफर के बाद से कोर्ट का संचालन नियमित रूप से से नहीं हो पा रहा है। इससे न सिर्फ वकीलों को बल्कि आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायिक कार्य प्रभावित होने से कई मामलों की सुनवाई लंबित पड़ी है। धरने के दौरान विधायक ने मौके से कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर हालात से अवगत कराया और हल्द्वानी में शीघ्र नए एसडीएम की तैनाती की मांग की।

इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हल्द्वानी में नए एसडीएम की नियुक्ति कर दी जाएगी, ताकि कोर्ट का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score