Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी में EVCL लीग फर्जीवाड़ा उजागर, लाखों की गड़बड़ी पर आयोजक गिरफ्तार

हल्द्वानी में EVCL लीग फर्जीवाड़ा उजागर, लाखों की गड़बड़ी पर आयोजक गिरफ्तार

Share Now

हल्द्वानी: गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। SSP नैनीताल के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने टीम मालिकों से 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आयोजक विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम पर लीग आयोजित करने का झांसा देकर रकम वसूली थी। पुलिस ने आरोपी के दो बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। शिकायत के आधार पर थाना काठगोदाम में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
एसएसपी मंजुनाथ टीसी के अनुसार आरोपी ने टूर्नामेंट शुरू न होने पर टालमटोल की और बाद में धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score