Home » उत्तराखंड » धौलछीना: भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो लोगों के फंसे होने की आशंका

धौलछीना: भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो लोगों के फंसे होने की आशंका

Share Now

धौलछीना: बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कसानबैंड के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन सीधे नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा और उसके परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल निजी वाहन से धौलछीना अस्पताल भेजा गया। वहीं, वाहन की हालत और मलबे को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि दो लोग अभी भी वाहन के भीतर फंसे हो सकते हैं।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत-बचाव कार्य जारी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score