UPCL के अनुसार, गौलापार और HMT रानीबाग क्षेत्र में स्थित 33/11 केवी उपसंस्थानों से जुड़े कई फीडरों पर यह कार्य किया जाना प्रस्तावित है। कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में पूर्ण या आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती –
कटौती से प्रभावित प्रमुख फीडर/पोषक क्षेत्र हैं—
नलकूप पोषक
दानीबाग पोषक
कालाढूंगी पोषक
गायत्री नगर पोषक
समय
बिजली आपूर्ति प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक बाधित रहेगी।
तिथि अनुसार उपसंस्थान
30 व 31 जनवरी: 33/11 केवी उपसंस्थान, गौलापार (हल्द्वानी)
1, 3, 7, 9 फरवरी: 33/11 केवी उपसंस्थान, HMT रानीबाग
2, 5, 6, 8, 11, 12 फरवरी: 33/11 केवी उपसंस्थान, गौलापार (हल्द्वानी)
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।