Home » क्राइम » हल्द्वानी : पार्षद अमित बिष्ट के बेटे जय के पास मिली पिस्टल, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

हल्द्वानी : पार्षद अमित बिष्ट के बेटे जय के पास मिली पिस्टल, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Share Now

हल्द्वानी पुलिस ने पार्षद अमित बिष्ट के बेटे जय बिष्ट को एक विदेशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक सनसनीखेज राजनीतिक मामले से जुड़ी है, जिसमें मृतक नितिन लोहनी के दोस्त ने जय पर अपने पिता की फायरिंग के दौरान पिस्टल रखने का आरोप लगाया था। जय के पास पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं था, जिसके चलते उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हल्द्वानी: शहर की राजनीति से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने हत्या के आरोपित पार्षद अमित बिष्ट के बेटे को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 6.35 बोर की विदेशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

दरअसल, सी ब्लाक जज फार्म निवासी 22 वर्षीय मृतक नितिन लोहनी का दोस्त न्यू फ्रेंड्स कालोनी डहरिया निवासी कमल भंडारी ने बीते दिनों पहले पुलिस को बयान दिए थे कि रविवार की रात पार्षद अमित बिष्ट की ओर से फायरिंग करने के दौरान उसके बेटे जय बिष्ट के पास भी पिस्टल मौजूद थी।

उस पिस्टल से जय ने दोनों को बंदूक से मारने इसके आधार पर ही पुलिस ने जय बिष्ट पर अपने पिता की पिस्टल रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जय बिष्ट के पास पिस्टल रखने का कोई लाइसेंस नहीं है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score