Home » उत्तराखंड » पिथौरागढ़ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

पिथौरागढ़ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Share Now

पिथौरागढ़: सीमांत पिथौरागढ़ में चंडाक मोटर मार्ग पर एक वाहन हादसे का शिकार हुआ है. जहां वाहन अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरा. फिर सड़क से नीचे गिर गया. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों ने मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया और दूसरे घायल युवक का उपचार जारी है.

वरदानी पार्क के पास हुआ हादसा: जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज दोपहर करीब डेढ़ बजे के आस पास चंडाक मोटर मार्ग पर वरदानी पार्क के पास हुआ है. जहां जीप वाहन को पार्क किया जा रहा था. तभी वाहन फिसल गया और करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा. हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो हिस्सों में बंट गया.

हादसा होता देख सहमे लोग: हादसे में वाहन सवार दो लोग मोहित जोशी और विनय वल्दिया घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने हादसा होता देखा तो वो सहम गए. उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई. हादसे की सूचना पर तहसीलदार सदर, पुलिस, एसडीआरएफ व एंबुलेंस मौके पर पहुंची.

Oplus_16908288

हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे का चल रहा उपचार: वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां मोहित जोशी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि, घायल विनय वल्दिया का उपचार जारी है. बताया जा रहा है कि मोहित अविवाहित था और पिथौरागढ़ नगर के जीआईसी रोड क्षेत्र में लाइब्रेरी चलाता था.

हादसे में मौत

  1. मोहित जोशी (उम्र 28 वर्ष), निवासी- पिथौरागढ़

हादसे में घायल

  1. विनय वल्दिया (उम्र 22 वर्ष), निवासी- पिथौरागढ़

दो युवकों को खोजती रही पुलिस: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे. इसी आधार पर पुलिस ने झाड़ियों और ढलान पर काफी देर तक सर्च अभियान चलाया. बाद में पता चला कि दो युवक कार पार्क होने से पहले ही उतर गए थे. इधर, चंडाक चौकी प्रभारी ललित डंगवाल ने बताया कि अभी हादसे कारणों का पता नहीं चल पाया है. इसकी जांच की जा रही है.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score