Home » उत्तराखंड » न्यू ईयर पर अल्मोड़ा में सनसनी: जंगल से मिला नर कंकाल, जेब में मिली पर्ची से हुई पहचान, 2 माह से बागेश्वर में खोज रहा था परिवार

न्यू ईयर पर अल्मोड़ा में सनसनी: जंगल से मिला नर कंकाल, जेब में मिली पर्ची से हुई पहचान, 2 माह से बागेश्वर में खोज रहा था परिवार

Share Now

नए साल के पहले ही दिन अल्मोड़ा के बिनसर में एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। जंगल में पड़े इस कंकाल को सबसे पहले वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग और पटवारी टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए शुरुआत में यह स्पष्ट हो गया कि शव काफी पुराना है और जंगली इलाके में लंबे समय से पड़ा हुआ था।

जांच के दौरान मिले एक पर्चे से कंकाल की पहचान गोविंद लाल (55) के रूप में हुई, जो बीते करीब दो महीनों से लापता थे। जांच में सामने आया है कि परिवार लगातार उन्हें बागेश्वर में तलाश रहा था। अब पुलिस और वन विभाग की टीम मौत के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score