पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा एवं परिरचनात्मक कारणों का हवाला देते हुए बड़ी घोषणा की है। रेलवे प्रशासन के निर्णय के अनुसार 25 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक मंडल की कुल छह यात्री और एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा। इस फैसले से कुमाऊं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि निरस्तीकरण का निर्णय यात्रियों की संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।





