Home » उत्तराखंड » हल्दूचौड़ गन्ना सेंटर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल ने दिया धरना

हल्दूचौड़ गन्ना सेंटर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल ने दिया धरना

Share Now

हल्दूचौड़ गन्ना सेंटर के आसपास हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ तथा ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर लाल ने अपने पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत आज गन्ना केंद्र के समीप धरना दिया उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में किच्छा चीनी मिल के महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर शीघ्र अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर भी बात की है तथा ओवरलोडिंग पर भी रोकथाम लगाए जाने की मांग की है शंकर लाल ने कहा कि जनहित को लेकर के किये जा रहा उनके आंदोलन की अब तक अनदेखी की जा रही है लिहाजा वे अब चुप नहीं बैठेंगे तथा जब तक गाना सेंटर के समीप से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तथा ओवरलोड पर अंकुश नहीं लग जाता है उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा इधर कड़ाके की सर्दी के बावजूद दिव्यांग समिति के अध्यक्ष शंकर लाल का हौसला काबिले तारीफ रहा तथा लोग उनके संघर्ष के सराहना करते दिखाई दिए.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score