Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी: पुलिस ने 4 नाबालिग बच्चों को सकुशल खोजा

हल्द्वानी: पुलिस ने 4 नाबालिग बच्चों को सकुशल खोजा

Share Now

स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी 04 नाबालिक बच्चों के घर नहीं पहुंचने से जब परिजन हो गए परेशान,

नैनीताल पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बच्चों की खोजबीन कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान,

दिनांक 05.12.25 को चौकी ज्योलिकोट को सूचना प्राप्त हुई कि 4 नाबालिक बच्चे जो शिशु मंदिर वीरभट्टी में कक्षा 8 के विद्यार्थी हैं, स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचे।

मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा अधीनस्थों को तत्काल बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा द्वारा पुलिस टीम गठित कर मामले का पर्यवेक्षण किया गया। *तल्लीताल पुलिस, प्रभारी पुलिस चौकी ज्योलिकोट उप निरीक्षक बबीता द्वारा मय पुलिस टीम* एवं बच्चों के परिजनों को साथ लेकर बच्चों की खोजबीन प्रारंभ की गई।
काफी खोजबीन के उपरांत पुलिस और परिजनों द्वारा अथक प्रयास से *चारों बच्चे गेठिया पड़ाव से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।*

अपने बच्चों को सकुशल देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा, SSP NAINITAL और नैनीताल पुलिस का धन्यवाद कर खुशी–खुशी अपने घरों को लौटे।

पुलिस टीम
▪️उ0नि0 बबीता
▪️उ0नि0 सतीश उपाध्याय
▪️हे0 का0 हिम्मत लाल
▪️का0 दीपक जोशी
▪️का0 वीरेंद्र कोटाल

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score