Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड :(बिग न्यूज) कुमाऊं में यहां DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, JCB और डंफर सीज

उत्तराखंड :(बिग न्यूज) कुमाऊं में यहां DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, JCB और डंफर सीज

Share Now

हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में छड़याल नायक क्षेत्र में अवैध बेसमेंट खुदान की शिकायत पर उपजिलाधिकारी राहुल शाह हल्द्वानी , राजस्व विभाग तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई।
मौके से एक जेसीबी एवं एक डंपर को सीज किया गया। साथ ही, डंपर पर ₹2,00,000 एवं जेसीबी पर ₹30,000 का जुर्माना लगाया गया। अवैध बेसमेंट खनन किए जाने पर भू-स्वामी पर ₹1,40,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score