Home » उत्तराखंड » ‘विद्या – सपनों की उड़ान’ का चौथा शो सफल, दर्शकों से मिल रही भारी सराहना

‘विद्या – सपनों की उड़ान’ का चौथा शो सफल, दर्शकों से मिल रही भारी सराहना

Share Now

उड़ान’ का चौथा दिन भी रहा सफल प्रदर्शनहल्द्वानी। रियल कैलिबर प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फीचर फिल्म ‘विद्या – सपनों की उड़ान’ का चौथा शो आज केशव प्लाजा मूवीजोन, हल्दुचौड़ में सुचारू रूप से चला। यह प्रदर्शन 4 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे जारी रहेगी।

प्रोडक्शन टीम की पूनम चंद्र ने बताया कि फिल्म का प्रदर्शन निरंतर इस समय किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक दर्शक इसका लाभ उठा सकें।उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य और रियल कैलिबर प्रोडक्शन के फाउंडर सदस्य विक्की योगी ने इस अवसर पर कहा कि यह फिल्म युवा फिल्म निर्माता तेजोराज पटवाल द्वारा निर्मित है, जिसका निर्देशन संजीव दास ने किया है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप जुगरान (डॉनी) हैं। ‘विद्या’ में मुंबई, बॉलीवुड और उत्तराखंड के कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी अभिनय कला से इसे सजाया है।फिल्म देखने के बाद मुख्य अतिथि ने कहा कि ‘विद्या’ एक शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक फिल्म है, जो युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्होंने खासकर स्कूल के छात्रों से इस फिल्म को देखने का आग्रह किया ताकि वे भी इसके माध्यम से संघर्ष और सफलता की महत्वपूर्ण सीख ले सकें। कहानी एक छोटी बच्ची की संघर्षपूर्ण यात्रा पर आधारित है, जो उम्मीद और हौसले की मिसाल प्रस्तुत करती है।आज शो में मुख्य रूप से श्रीमती लता गंगोला ,मनीष गंगोला विजय गंगोला, नितिन शाह, कुंदन चौहान ,प्रबंधक दीपक केशव, मूवीजोन के प्रबंध निदेशक योगेश महतोलिया, श्रीमती दीपा दुमका श्रीमती गंगा पांडे, साक्षी बेलवाल, यामिनी जोशी, लोक गायक गिरीश बुग्याल, डिंपी दुमका डेनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे,

जिन्होंने फिल्म की सफलता की कामना की और दर्शकों से परिवार सहित फिल्म देखने का अनुरोध किया।फिल्म ‘विद्या – सपनों की उड़ान’ उत्तराखंड की सांस्कृतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि में बुनी गई कहानी से दर्शकों का दिल जीत रही है और अब तक के शो में इसे भारी प्रशंसा मिल रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score