गरुड़ में कत्यूर घाटी का प्रसिद्ध क्रिकेट टूर्नामेंट पूरडा स्टेडियम में शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर पहला मैच पूरडा और रामपुर की टीमों के बीच खेला गया।
यह मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसने दर्शकों को उच्च स्तरीय क्रिकेट का आनंद दिया। दोनों टीमों ने अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए खेल को दर्शनीय बनाया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा के साथ सदस्य क्षेत्र पंचायत बलवंत भंडारी, पत्रकार जगदीश पांडे, सदस्य क्षेत्र पंचायत देवेंद्र गोस्वामी, चंदन सिंह बोरा और बसंत नेगी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।





