Home » उत्तराखंड » ब्रेकिंग न्यूज: सड़क दुर्घटना में एक की मौत! पढ़ें और कहां हुए घायल…

ब्रेकिंग न्यूज: सड़क दुर्घटना में एक की मौत! पढ़ें और कहां हुए घायल…

Share Now

हल्द्वानी। कितनी भी कोशिश कर लो लेकिन सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है! आज मुखानी थाना क्षेत्र के ऊँचापुल रोड के पास तड़के लगभग सुबह 4 बजे तेज रफ्तार बुलेट ने पीछे से एक टुकटुक (ऑटो) को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में बुलेट सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।

इधर, रामपुर रोड क्षेत्र से भी एक और हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लगातार सामने आ रहे सड़क हादसे इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score