Home » उत्तराखंड » लालकुआं की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल बनीं अपर पुलिस अधीक्षक

लालकुआं की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल बनीं अपर पुलिस अधीक्षक

Share Now

उत्तराखंड पुलिस में हाल में पदोन्नति आदेश जारी हुए हैं। इनमें नैनीताल जिले की लालकुआं की क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर नैनीताल पुलिस ने उनके सम्मान में हल्द्वानी में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया।

इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दीपशिखा अग्रवाल के कंधों पर अलंकार सुसज्जित कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। एसएसपी ने उनके क्षेत्राधिकारी के पद पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान दिया है और नई भूमिका में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

दीपशिखा अग्रवाल वर्ष 2017 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान ऊधम सिंह नगर, एसपीआर, विजिलेंस और लालकुआं क्षेत्राधिकारी के पदों पर रहते हुए प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पीपिंग सेरेमनी में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score