बेरीपड़ाव-हल्द्वानी ग्रामीण आज क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से प्राप्त कुछ सोलर लाइट अपनी ग्राम पंचायत दुर्गापालपुर परमा-बेरीपड़ाव के ग्रामों में पथ प्रकाश और जन सुरक्षा के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित कराई गई। जिसके लिए माननीया क्षेत्र प्रमुख श्रीमती मंजू गौड़ जी, खण्ड विकास अधिकारी श्री तनवीर असगर जी, सदस्य क्षेत्र पंचायत श्री राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल जी का क्षेत्र के लाभार्थी ग्राम वासियों ने आभार प्रकट किया। सभी ग्रामों में सर्वांगीण विकास हो, सुख-शान्ति हो यही हम सबका संकल्प है।






