Home » उत्तराखंड » सड़क चौड़ीकरण के लिए कटेंगे हरे पेड़

सड़क चौड़ीकरण के लिए कटेंगे हरे पेड़

Share Now

हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड के चौड़ीकरण के लिए दशकों से खड़े हरे पेड़ों को काटा जाएगा। विभागों की संयुक्त कमेटी से मंजूरी के बाद पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके चलते हल्द्वानी की हरियाली में कमी आएगी, क्योंकि यातायात दबाव के चलते सड़कें चौड़ी की जा रही हैं।

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए दशकों से खड़े हरे पेड़ जल्द काटे जाएंगे। वर्षों से इस सड़क की पहचान बने इन पेड़ों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागों की संयुक्त कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद इन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इससे पहले नैनीताल रोड पर भी कई पेड़ काटे जा चुके हैं। ऐसे में चौड़ी सड़कों पर हरियाली दिखनी मुश्किल हो जाएगी। हल्द्वानी में यातायात का दबाव पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। यहां की सड़कें अब ट्रैफिक का दबाव झेल पाने में सक्षम नहीं रह गई हैं। ऐसे में आए दिन लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसके समाधान के लिए उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) नैनीताल रोड को नरीमन चौराहे से तीनपानी तक और कालाढूंगी रोड को कालू सिद्ध चौराहे से कठघरिया तक चौड़ी करने जा रहा है। इसके लिए कालाढूंगी रोड में सड़क किनारे दशकों से खड़े हरे पेड़ों को हटाने की तैयारी की जा रही है। विभागीय टीमों ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इसके पूरा होते ही पेड़ काटना शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में हल्द्वानी की सड़कों की पहचान रहे ये पेड़ फिर दिखाई नहीं देंगे। ग्रीन हल्द्वानी की पहचान भी खत्म हो जाएगी। कोट:: सड़क चौड़ीकरण के पेड़ हटाने को सर्वे किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुलदीप सिंह, परियोजना प्रबंधक, यूयूएसडीए
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score