Home » उत्तराखंड » रामनगर: पीरूमदारा में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, अनियमितताएँ मिलने पर सभी को नोटिस जारी

रामनगर: पीरूमदारा में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, अनियमितताएँ मिलने पर सभी को नोटिस जारी

Share Now

रामनगर/पीरूमदारा। औषधियों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में औषधि निरीक्षक अर्चना द्वारा मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्र में संचालित तीन मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। निरीक्षण के उपरांत सभी तीनों प्रतिष्ठानों में अनियमितताएँ पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया।

औषधि निरीक्षक अर्चना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में निर्धारित नियमों के अनुसार औषधि विक्रय अभिलेखों की उपलब्धता, लाइसेंस अनुकरण, स्टॉक रजिस्टर और पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में कमियां पाई गईं। इस पर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान छह औषधीय नमूने भी मौके से लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अर्चना ने सभी औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे औषधि अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा दवाओं का विक्रय केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score