Home » उत्तराखंड » फर्जी सोशल अकाउंट से डीएम के नाम पर ठगी की कोशिश

फर्जी सोशल अकाउंट से डीएम के नाम पर ठगी की कोशिश

Share Now

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जिला प्रशासन के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों द्वारा बनाई गई इस आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर तथा संदेशों के माध्यम से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है, जो एक गंभीर साइबर अपराध है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आम जनता से अपील की है कि डीएम के नाम से मिलते-जुलते नाम अथवा फोटो का उपयोग करने वाली किसी भी संदिग्ध सोशल मीडिया आईडी से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। यदि इस तरह के किसी अकाउंट से धन की मांग या कोई संदिग्ध संदेश प्राप्त होता है तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डीएम कार्यालय या स्वयं जिलाधिकारी द्वारा कभी भी सोशल मीडिया के माध्यम से किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत संपर्क नहीं किया जाता, न ही किसी प्रकार की धनराशि मांगी जाती है।

प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि किसी को ऐसी कोई जानकारी या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दें, ताकि साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score