Home » उत्तराखंड » प्रेसर हॉर्न लगाने वाले अब हो जाए सावधान: पुलिस ने प्रेसर हॉर्न लगे 47 वाहनों का किया चालान

प्रेसर हॉर्न लगाने वाले अब हो जाए सावधान: पुलिस ने प्रेसर हॉर्न लगे 47 वाहनों का किया चालान

Share Now

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में पुलिस व सीपीयू टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चंद्रा द्वारा हल्द्वानी शहर प्रेसर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान किए कर 47000 रुपए संयोजन शुल्क जमा कराया गया। साथ ही, सभी छोटे बड़े वाहनों से प्रेसर हॉर्न मौके पर ही उतारकर ज़ब्त किए गए।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा प्रेसर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित है, यह आमजन को परेशान करने वाला और कानून के विरुद्ध है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

नैनीताल पुलिस की नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, अवैध हॉर्न न लगाएँ और सुरक्षित यातायात में सहयोग करें।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score