Home » उत्तराखंड » बड़ी खबर(हल्दूचौड़) आइटीबीपी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

बड़ी खबर(हल्दूचौड़) आइटीबीपी में हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

Share Now

34वीं वाहिनी आईटीबीपी अकादमी, हल्दूचौड़ में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। 34वीं बटालियन, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अकादमी, हल्दूचौड़ में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सेनानी श्री अनिल सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, प्रेम और त्याग का प्रतीक है। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्तों के लिए प्रेरणास्रोत रहा और आज भी यह हमें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और हिमवीरों ने संकल्प लिया कि वे अपने कार्य, अनुशासन और समर्पण के माध्यम से देश सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर उप सेनानी श्री संजय तिवारीसहायक सेनानी (दूरसंचार) श्री कृष्ण कुमार दीक्षितसहायक सेनानी (अभियंता) श्री दीपक शेरावतसहायक सेनानी श्री शेखर चंद्र पुनेठा, सहित सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score