Home » उत्तराखंड » लक्सर के सुल्तानपुर तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

लक्सर के सुल्तानपुर तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Share Now

मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की मोर्चरी भेज दिया गया है

लक्सर: कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ईट भट्टा के पास बने तालाब में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर से उपनिरीक्षक हरीश गैरोला, कांस्टेबल अरविंद चौहान व कांस्टेबल गंगा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद सभी ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला.

पुलिस के अनुसार शव लगभग चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में ज्ञात हुआ कि मृतक महतोली गांव निवासी नितिन पुत्र जाती राम है, जो 4 दिन से घर से लापता था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रुड़की मोर्चरी भेज दिया गया है. पुलिस अब युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है.लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि मौत हत्या है या अन्य किसी कारण से हुई है. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

यह पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व भी तालाब में डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ समय पूर्व लक्सर बस अड्डे के पीछे बसेड़ी बाईपास रोड पर गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. खेत में भरे पानी में शव पाया गया था. मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिलशाद पुत्र दिला, निवासी बसेड़ी गांव के रूप में हुई थी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पानी में डूबने से युवक की मौत हुई थी. यही नहीं लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नरोजपुर गांव में भी 7 वर्षीय बालक की डूबने के कारण मौत हो गई थी. जिससे गांव में कोहराम मच गया था. परिवार के लोग बालक की मौत के बाद सदमे में आ गए थे.

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score