Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी : City बस अब आपके लिए इन इलाकों में

हल्द्वानी : City बस अब आपके लिए इन इलाकों में

Share Now

हल्द्वानी : बहुप्रतीक्षित सिटी बस सेवा मंगलवार को हल्द्वानी में शुरू तो हो गई, लेकिन लोगों को जानकारी न होने के कारण बसों को अभी सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। शहर के लिए तय किए गए छह में से तीन रूटों पर 12 बसें संचालित की जा रही हैं, लेकिन शुरुआती दिनों में ही सेवा को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

सिटी बस सेवा के तहत यूरो-6 मानक वाली करीब 30 लाख रुपये की बसें चलाई जा रही हैं। रूट नंबर-1 रानीबाग से भाखड़ा पुल तक तय किया गया है, जिसमें कुल 29 स्टॉपेज हैं। यह बस रानीबाग से शहर के विभिन्न इलाकों से होकर पहाड़ के लोगों को भाखड़ा पुल तक पहुंचाती है।

सिटी बस के लिए अभी “आमदनी चवन्नी, खर्चा रुपैया” वाली स्थिति बन गई है। परिचालक हाथ में टिकट गड्डी लिए बैठे रहे, लेकिन सवारियां नदारद रहीं।

दूरी (किमी) किराया

0–2 किमी 9
2–6 किमी 12
6–10 किमी 18
10–14 किमी 25
14–19 किमी 30
19–24 किमी 35
24–29 किमी 40
29 किमी से अधिक 45

 

 

आगामी रूट

  1. स्टेशन–दुर्गा सिटी सेंटर–नवाबी रोड–रिलायंस मॉल–भाखड़ा
  2. बस स्टेशन–मुखानी चौराहा–ऊंचापुल–चौफला–कमलुवागांजा–ब्लॉक–कालाढूंगी चौराहा
  3. बस स्टेशन–ट्रांसपोर्ट नगर–कुसुमखेड़ा
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score